गंगा नदी के बारे में रोचक तथ्य
1.गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है। और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है।
2.गंगा नदी की लम्बाई 2,525 किमी है और अधिकतम गहराई 17 मीटर है।
3.सबसे ख़राब सूखे मौसम में भी गंगा में पानी का बहाव तक़रीबन 1400 से 1600 m3/s रहता है।
4.गंगा नदी में मछलियों की लगभग 140 परजातियां पाई जाती है।
5.गंगा नदी दो देशों भारत और बांग्लादेश के माध्यम से होकर गुजरती है।
6.गंगा नदी उत्तराखंड के पश्चिमी हिमालय से शुरू होती है और दक्षिण से बहती हुई, उत्तर भारत से और
बांग्लादेश से होकर यह नदी अंत में बंगाल में खाड़ी में जाकर मिलती है।
7.हिन्दू शास्त्र में गंगा को सबसे पवित्र नदी का दर्जा दिया गया है भारत में गंगा की पूजा माँ गंगा के रूप में की जाती है।
8.2007 में गंगा को सबसे प्रदूषित नदी की श्रेणी में पाँचवा स्थान दिया गया था प्रदुषण की वजह से मनुष्यों, मछलियों और 90 उभयचरो की प्रजातियों को क्षति पहुंची है।
9.बड़े पैमाने पर प्रदूषण की वजह से गंगा नदी की डॉल्फिन और गंगा नदी शार्क खतरे में पड़ गई हैं।
10. 1800 के अंत में एक परीक्षा में पाया गया कि हैजा जीवाणु गंगा नदी में तीन घंटे से अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकता था।


0 Comments