बेहद पॉप्युलर होने के बावजूद इस एसयूवी के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं, जो आप शायद नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको इस दमदार एसयूवी की ऐसी की खास बातों के बारे में बता रहे
महिंद्रा की पहली इन-हाउस कार
महिंद्रा स्कॉर्पियो को साल 2002 में लॉन्च किया गया था।
स्कॉर्पियो एवीएल ऑस्ट्रिया और जापान के सलाहकारों की मदद से महिंद्रा द्वारा पूरी तरह इन-हाउस डिजाइन और डिवेलप की गई पहली कार है।2002 में महिंद्रा स्कॉर्पियों को मात्र 5.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह उस समय बेहद पॉप्युलर टोयोटा क्वालिस से 50,000 रुपये सस्ती थी।
हालांकि, नए फीचर्स और अपडेट के बाद अब स्कॉर्पियो की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये है।डीजल एएमटी वाली पहली बजट एसयूवी
स्कॉर्पियो डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली पहली बजट एसयूवी है। साल 2008 में महिंद्रा ने टर्बोचार्ज्ड 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ स्कॉर्पियो लॉन्च की। इसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा भी दी गई।
विदेशों में भी जलवा
स्कॉर्पियो भारत के अलावा लैटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका, रूस, श्रीलंका, स्पेन, ब्राजील समेत कई अन्य देशों में भी बेची जाती है। साउथ अफ्रीका और साउथ अमेरिका में स्कॉर्पियो का प्रॉडक्शन भी किया जाता hai
Source : navbharattimes.com
0 Comments