कनाडा का एक झील - फोटो : Pixabay
कनाडा को झीलों का देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारी झीलें मौजूद हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया का करीब 20 फीसदी पानी कनाडा के झीलों में ही पाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इन झीलों की वजह से ऐसा भी माना जाता है कि कनाडा का पानी मिनरल वॉटर से भी ज्यादा साफ है।
कनाडा की एक खूबसूरत जगह - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि कनाडा के कुछ हिस्सों में गुरुत्वाकर्षण का स्तर दूसरे हिस्सों के मुकाबले बहुत कम है, जिसकी वजह से वहां पर आपको हवा में उड़ने का अनुभव भी होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा में काफी ठंड पड़ती है। कहते हैं कि यहां इतनी ठंड पड़ती है कि समुद्र का पानी जम जाता है और वहां के लोग उसपर आइस हॉकी का मजा लेते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा में चूहा पालना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि वहां पर चूहा पालने के लिए आपको सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, कनाडा में जिंदा चूहे को बेचना या मारना गैरकानूनी काम माना जाता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा में 7821 किलोमीटर लंबा ट्रांस-कनाडा हाईवे है, जिसे दुनिया के सबसे लंबे राजमार्गों में से एक माना जाता है। दरअसल, ट्रांस-कनाडा हाईवे एक अंतरमहाद्वीपीय संघीय-प्रांतीय राजमार्ग प्रणाली है जो अटलांटिक महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक कनाडा के सभी दस प्रांतों से होकर गुजरती है।
source : amarujala.com
0 Comments