Ticker

6/recent/ticker-posts

North Korea fact in hindi

 

North Korea fact in hindi


1 : हर रात बिजली का कटना

हम सभी जानते है की अगर बिन वक़्त बिजली कटती है, तो हमे कितनी दिक़्क़तों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर सोचिए एक ऐसा देश जहा ये हर रात बिजली गुल की जाती है, वहा के लोग कितनी परेशानियों का सामना करते होंगे। वहा हर रात पूरे देश में बिजली काट दी जाती है। यह राज्य में ऊर्जा संकट के कारण किया जाता है, क्युकि ऊर्जा संकट के कारण वह घरों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं कर सकते है। इसका खुलासा space से ली गई North Korea की तस्वीरों से हुआ था, जो की बहुत ज्यादा viral हुई थी। 

2 : सिर्फ तीन T.V. चैनल

जैसा की हम सब जानते है, की North korea की सरकार हर चीज़ पर अपना control रखना पसंद करती है, उसी के चलते उन्होंने वहा की media पर भी अपना पूरा control रखा हुआ है। वहा पर सिर्फ तीन टेलीविज़न channels है, जिनमे सारे programs दिखाए जाते है, और इन सभी programs पर सरकार का पूरा नियंत्रण है।


3 : तीन पीढ़ियों तक मिलने वाली सजा

का नियम

North Korea में एक ऐसे तरीके की सज़ा दी जाती है, जो खुद में ही काफी भयानक और डरावना है, जो इस देश की कठोरता को दर्शाता है। इसे तीन पीढ़ियों की सजा कहा जाता है, जिसमे जुर्म करने वाले के साथ उसकी तीन पीढ़ियों को भी साथ में सजा दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है, तो उसके दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों सहित उसका पूरा परिवार जेल में भेज दिया जाता है। इस देश की तानाशाही ताकत इतनी ज्यादा है की, देश का कोई भी नागरिक इसके विरोध में कुछ नही बोलता।

4 : एक प्रचार गाँव

जैसा की आज पूरी दुनिया जान चुकी है, की North Korean सरकार का काम सिर्फ झूठे प्रचार करना और अपने देश को दुसरो के सामने खूशाल और संपूर्ण दिखाना है, ताकि वह अपने यहाँ किए गए अत्याचारों को छिपा सके। इन्ही सब के लिए उन्होंने नार्थ कोरियाई border के पास एक propaganda village यानि की प्रचार गाँव बना रखा है, जिसका नाम “Kijong-dong” है।

दूर से देखने पर यह काफी खूशाल जगह लगती है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे North Korea ने काफी ज्यादा तरक्की की हो। मगर इसे अच्छी तरह observe करने वाले experts का कहना है की, यह सिर्फ एक दिखावा है और वह गाँव पूरी तरह खाली है। गाँव में समय-समय पर दिखने वाले सफाई कर्मी भी बस एक ढोंग का हिस्सा है।

5 : लड़कों के लिए सिर्फ 28 हेयर स्टाइल

North Korea में रहने वाले लड़के अपने लिए सिर्फ 28 hair styles में से एक चुन सकते है। इन सब styles को वहा की तानाशाही सरकार द्वारा चुना गया है। इनके अलावा किसी और तरीके से बाल कटवाने पर गिरफ़्तारी भी हो सकती है। इसके अलावा लड़कियों के लिए भी काफी नियम मौजूद है, जैसे की जिन लड़कियों की शादी नही हुई उन्हें अपने बाल short ही रखने पड़ते है। मगर शादीशुदा लड़कियों के लिए काफी option मौजूद है।   

06-10 : Interesting information about North Korea in hindi

6 : कोई धार्मिक स्वतंत्रता नहीं

यहाँ के लोगों को काफी तरह की प्रतिबंधों का सामना पड़ता है, जिनमे से एक धार्मिक स्वतंत्रता भी है| यह देश खुद को नास्तिक राज्य कहता है, और यहां किसी भी नागरिक को किसी भी धर्म को पालन करने की अनुमति नही है।   

7 : खाद के रूप में मानव मल का इस्तेमाल

साल 2008 में जब South Korea ने नार्थ कोरिया को खाद भेजना बंद कर दिया, तब इस देश में खाद की काफी ज्यादा कमी हो गई। इसी के कारण वहा एक नया कानून बनाया गया। जिसके तहत वहा के नागरिकों को कहा गया, की वे सब अपने मल को जमा करे और इसे देश के कृषि की मदद के लिए अधिकारियों को सौंप दें।

8 : नशीली चीजों पर कोई प्रतिबंध नही 

जहाँ एक तरफ इस देश ने काफी सारी चीजों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, वही दूसरी तरफ यहाँ नशीली सामाग्रियो पर किसी भी तरह की रोक नही है। यहाँ तम्बाकू और गांजे जैसी चीज़े सड़क किनारे खुले आम बिकती है, और कोई भी इसका बिना किसी परेशानी के सेवन कर सकता है। 

9 : नीले जीन्स पर प्रतिबंध

North Korea में नीले जीन्स को अमेरिकी साम्राज्यवाद के रूप में देखा जाता है। इसी कारण उत्तर कोरिया में इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।  

10 : चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार

एक देश जिसे 1948 के बाद सिर्फ एक ही परिवार द्वारा चलाया जाता है, वहा भी चुनाव का होना काफी मजेदार और ताज्जुब की बात है। हालाँकि वहा के मतदाताओं के पास केवल एक ही विकल्प मौजूद होता है। चाहे वह मेयर के लिए हो, प्रांतीय गवर्नर के लिए हो, या स्थानीय विधान-सभाओं के लिए चुनाव हो, प्रत्येक जिले के मतपत्र पर केवल एक ही उम्मीदवार होता है। 

11-15 : Interesting North Korea facts in hindi

11 : पूरे देश में सिर्फ 28 वेबसाइट

North Korea में लोगों को सिर्फ 28 websites इस्तेमाल करने की अनुमति है। उनका खुद का एक intranet system है, जिसे “Kwangmyong” कहा जाता है, जिसके माध्यम से वहा internet को access किया जाता है। इसको इस्तेमाल करना बिल्कुल मुफ्त है, बशर्ते इस्तेमाल करने वाले के पास computer हो।  हालाँकि, वहां computer भी काफी महंगे हैं, और एक computer खरीदने के लिए सरकार से अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।

12 : राजधानी पर पूरा नियंत्रण

हालांकि उत्तर कोरियाई सरकार का control वहा की हर चीज़ पर है, यह सुनना ज्यादा आश्चर्यजनक नही होगा की, वह लोगों के रहने के स्थानों को भी नियंत्रित करते है। वहां किसी नागरिक को राजधानी “Pyongyang” में रहने के लिए सरकार से permission लेनी पड़ती है| इसके अलावा अपनी गंदी गाड़ी लेकर राजधानी में प्रवेश करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है| साथ ही साथ राजधानी के बाहर घूमने जाने के लिए भी travel certificate लेना पड़ता है।  

Post a Comment

0 Comments