छोटी इलायची
इसके बीजों का प्रयोग किया जाता है। ये हल्के हरे रंग की फली के अंदर होते हैं। •बीजों का रंग हल्का बादामी या बादामी काला होता है। गहरे रंग के बीज अधिक सुगंधित होते हैं, हल्के रंग वाले सूखे बीज होते हैं वे अविकसित होते हैं। अत: बादामी काले रंग के बीजों वाली इलायची ही खरीदिए। यह पाचन क्रिया को गति देती है तथा मुंह साफ रखती है। दांतों की सुरक्षा के लिए यह बहुत उपयोगी हैं। इसे मिश्री के साथ भी खाया जा सकता है। नियमित इस्तेमाल से यह हृदय को शक्ति प्रदान करती है, गले की खराबी दूर करती है, इसे मुंह में रखिए और धीरे-धीरे चबाइए। प्रतिदिन की मात्रा आधा से एक ग्राम है। त्रिदोषीय स्थिति : तीनों दोषों के लिए ठीक है। विकृति में उन्हें संतुलित करती है। रस मधुर, कटु । वीर्य : ठंडा
0 Comments