साइकिल खरीदने जा रहे हैं तो साथ में बैग ले जाना न भूलें, पैकिंग में सुविधा रहेगी। दरअसल, इंग्लैंड सहित कई देशों में लोकप्रिय रही फोल्डिंग बाईसाइकिल अब भारतीय बाज़ार में भी दस्तक दे चुकी है। बी एस ए फोल्डमैन नामक इस साइकिल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि • सुविधा के अनुसार इसे कभी भी फोल्ड किया जा सके। तेरह किलो वजन वाली यह साइकिल न सिर्फ सपाट सड़क पर सरपट दौड़ेगी बल्कि पथरीले रास्तों पर भी आपका साथ निभाएगी। फिलहाल इसके दो प्रकार यूटोपिया और स्प्रिंग, बाज़ार में आए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 8,999 और 7,999 रुपए है। सिक्स स्पीड शिमानो गियर्स और एडवांस्ड शॉक ऑब्ज़र्वर्स इसकी खासियत है। बी एस ए साइकिल्स की यह पेशकश भारतीय बाज़ार में आई पहली लाइट वेट साइकिल भी है। अच्छी ख़बर यह है कि इसकी ऊंचाई और हैंडल एडजस्टेबल हैं यानी न सिर्फ बच्चे बल्कि वयस्क भी इसकी सवारी का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
0 Comments